Due to encroachment, jam on Sherpur octroi caused trouble
- फोटो : DHANAURA
चुनावी भागदौड़ में सामाजिक समस्याओं की ओर पुलिस प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। नगर की शेरपुर चुुंगी चौराहे पर लगने वाला जाम लोगों की मुसीबत का कारण बनता जा रहा है। सोमवार को कई घंटे तक शेरपुर चुंगी चौराहे पर जाम लगा रहा। मौके पर आई पुलिस ने जाम खुलवाया और यातायात सुचारु किया।
शेरपुर चुुंगी चौराहे पर जाम लगना अब रोजमर्रा की बात हो चुकी है। चौराहे के आसपास बड़ी संख्या में ठेले वाले व डग्गामार वाहन खड़े रहते हैं। रोचक बात यह है कि यहां दिन के समय होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी रहती है, लेकिन कोई भी जाम नहीं लगने देने के प्रति संजीदा नजर नहीं आता है। लगभग एक माह पहले एसडीएम अरुण कुमार ने स्वयं ही एक्शन लेकर ठेले वाले व डग्गामार वाहनों को हटवाया था। लेकिन बाद में फिर से ठेले वालों व डग्गामार वाहनों ने अपना कब्जा कर लिया। इस वजह से रोजाना शेरपुर चुुंगी चौराहे पर जाम लगना आम बात हो गई है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी इस भयंकर समस्या का स्थायी समाधान निकालने में नाकाम साबित हो रहे हैं। सोमवार को कई घंटों तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। लोगों ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकाले जाने की मांग की है।