फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नशीले पदार्थ तस्करी का आरोपी डिडौली से गिरफ्तार, आंध्र पुलिस साथ ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में फरार चल रहे शातिर आरोपी तहजीब को आंध्र प्रदेश पुलिस ने अमरोहा जिले के डिडौली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ने के बाद पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ आंध्र प्रदेश ले गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डिडौली गांव के रहने वाले आरोपी तहजीब आलम के खिलाफ आंध्र प्रदेश में नशीले पदार्थों की तस्करी का मामला दर्ज है। वह काफी समय से पुलिस से बचता फिर रहा था। सोमवार की शाम करीब चार बजे आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से डिडौली क्षेत्र में दबिश देकर तहजीब आलम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को अपने साथ आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गई। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि तहजीब आलम लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी के बाद मामले की आगे की कार्रवाई आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें