फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए डॉ. निशांत बने संयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों को लेकर राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा में जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से प्रधानाचार्य डॉ. निशांत यादव को संयोजक और प्रधानाचार्य विकास कुमार को सहसंयोजक नियुक्त किया गया। क्रीड़ा प्रभारी सरदार सुरेंद्र सिंह और क्रीड़ा सचिव विजय सिंह ने मैदान, प्रतिभागियों की व्यवस्थाओं और तैयारियों की जानकारी दी।
बैठक में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या स्नेहलता शर्मा, प्रधानाचार्य पवन त्यागी, प्रधानाचार्या चारू शर्मा और एकेके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आदिल अब्बासी समेत अन्य शिक्षाधिकारियों ने जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तिथि और आयोजन पर विचार-विमर्श किया। डीआईओएस शतानंद शर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी, प्रधानाचार्य और व्यायाम शिक्षक समन्वय से काम करें। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ खेल भावना और अनुशासन का ध्यान रखा जाए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अरुण त्यागी, नरेश सिद्धू, वीरेंद्र गुप्ता और व्यायाम शिक्षक वीर सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें