फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों के रेटों में उछाल, 15 दिन में बढ़ गए भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। त्योहारी मौसम शुरू होते ही चीनी के दाम बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। एक सप्ताह में चीनी के दाम 15 से 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं। बाजार में चीनी 62 से 70 रुपये किलो बिक रही है। इसका सीधा असर रक्षाबंधन पर बनने वाली मिठाइयों की कीमत पर पड़ेगा। इसके अलावा अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

दुकानदार रोहित और आकाश ने बताया कि पिछले 15 दिन से चीनी के दाम बढ़ रहे हैं। चार-पांच दिन पहले चीनी 50 से 56 रुपये किलो थी, जो अब 62 से 70 रुपये किलो पहुंच गई है। पूजा शर्मा, सुमन और मीनाक्षी ने कहा कि गैस सिलिंडर के साथ खाद्य पदार्थ महंगे होने से रसोई का बजट बिगड़ रहा है।
दुकानदार राजीव कुमार ने बताया कि चीनी के अलावा रिफाइंड, सरसों का तेल, धनिया, काला चना और घी के दाम भी बढ़े हैं। सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि महंगाई पर नजर रखी जा रही है। चीनी के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


......
बाजार भाव एक नजर में

खाद्य पदार्थ वर्तमान रेट पहले रेट
सरसों का तेल 190 175

देशी घी 570 550
डालडा घी 155 145

काला चना 85 70

धनिया 200 140
अरहर की दाल 120 105

चीनी 62 55
रिफांइंड तेल 165 160

........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें