फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नवादा मार्ग पर डॉ. कलाम तो मंडी रोड पर श्रीराम द्वार बनने की उम्मीद

Sat, 15 Nov 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। मायापुरी मोहल्ले में मंडी समिति रोड पर भगवान श्रीराम द्वार और नवादा मार्ग पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वार बन सकता है। महर्षि वाल्मीकि धर्मशाला के सौंदर्यीकरण के साथ ही अन्य कार्य को भी हरी झंडी मिल सकती है।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक 18 नवंबर सुबह 11 बजे से पालिका सभागार में होगी। इसमें शामिल होने के लिए सभी सभासदों को एजेंडा की प्रतिलिपि भेजी गई है। बोर्ड की बैठक में 19 बिंदु रखे जाएंगे जिनको इस बार हरी झंडी मिलने की संभावना है। इनमें मायापुरी मोहल्ले में मंडी रोड पर भगवान श्रीराम, भानपुर मोहल्ले में पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह द्वार, आंबेडकर नगर मोहल्ले में भीमराव आंबेडकर द्वार बनाए जाने के लिए एजेंडे की प्रतिलिपि में उल्लेख किया गया है।
वहीं, नवादा मार्ग पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का द्वार बनाए जाने और सादुल्लेपुर मार्ग पर महाराणा प्रताप द्वार बनाए जाने पर भी विचार किया जाएगा है। लोहिया नगर में अवंतिका धर्मशाला और नाईपुरा की जीर्ण शीर्ण का धर्मशाला का नव निर्माण कराए जाने पर भी मोहर लग सकती है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत रेलवे ओवरब्रिज दोनों ओर वन विभाग से एनओसी के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन

दो ट्यूबवैल को भी मिल सकती है हरीझंडी
इंदिरा चौक से पुराने डाकखाना तक बस्ती मार्ग पर सीसी सड़क व साइड पटरी बनाया जाना भी पालिका के एजेंडे में शामिल है। नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए दो मिनी ट्यूबवैल बनाए जाने को हरी झंडी मिल सकती है। पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी और ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि 18 नवंबर को पालिका बोर्ड की बैठक में उपरोक्त कार्य पालिका के एजेंडे मे हैं। बोर्ड की बैठक में हरी झंडी मिलने पर टेंडर जारी कर काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें