फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डॉ. बीआर गर्ग बने आईएमए अमरोहा के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) अमरोहा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बुधवार रात बिजनौर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक में जिलेभर के चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी एक अक्तूबर से अपना कार्यकाल शुरू करेगी।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से डॉ. बीआर गर्ग को अध्यक्ष, डॉ. अमीन उल हक को उपाध्यक्ष, डॉ. अंजु सिंह को सचिव और डॉ. सुहेल आरिफ को उपसचिव चुना गया। कार्यकारिणी के चयन के बाद चिकित्सकों ने अमरोहा जिले की चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा उपचार की गुणवत्ता में सुधार के संबंध में सुझाव भी साझा किए। बैठक में आईएमए के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. रमेश सैनी, निवर्तमान सचिव डॉ. पंकज कुमार बादल, निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिरोही और डॉ. आशीष त्रिवेदी समेत जिले के कई चिकित्सक मौजूद रहे। इनमें डॉ. विवेक अग्रवाल, डॉ. शेफाली अग्रवाल, डॉ. प्रवेंद्र चौधरी, डॉ. गौतम कुमार, डॉ. अजय कुमार पैसल, डॉ. एसके चौधरी आदि शामिल रहे। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें