फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विवाहिता की मौत में पति समेत सात पर दहेज हत्या का केस

Fri, 22 Nov 2024 04:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा) विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत सात लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाहिता की छह माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस आरोपियों की गिफ्तारी के लिए दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन

गजरौला थानाक्षेत्र के गांव ख्यालीपुर निवासी किसान अमर सिंह ने 22 वर्षीय बेटी जोगेंद्री की शादी छह माह पहले कोतवाली हसनपुर के गांव लुहारी खादर निवासी पुष्पेंद्र के साथ की थी। बुधवार की दोपहर बाद जोगेंद्री घर के पास स्थित पशुशाला में गई थी। कुछ समय बाद उसका शव फंदे से लटका मिला था। मायके वालों ने बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। देर रात तक मायके वाले कोतवाली में जमा होकर कार्रवाई की मांग करते रहे। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मृतका के पिता कमल सिंह की तहरीर पर पति पुष्पेंद्र, ससुर मलखान, सास उर्मिला, ननद ईशा, ननद स्वाति, नंदोई डालचंद, एवं डालचंद की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें