बकरीद को लेकर नगर पालिका ने सफाई व्यवस्था के मद्देनजर शहर को 13 सेक्टर में बांटा गया है। कूड़ा कलेक्शन के लिए 20 वाहन लगाए गए हैं। शिकायत, सुझाव के लिए पालिका में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसपर किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं।
बकरीद त्योहार को लेकर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ बृजेश कमार ने बताया कि इस बार भी पालिका की ओर से सफाई, जलापूर्ति को लेकर प्लान तैयार किया गया है। बकरीद पर कुर्बानी के ओज को उठाने व शहर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए शहर को 13 सेक्टर में बाटा गया है। 10 से 12 जुलाई तक डोर टू डोर चिहित स्थानों पर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए 20 वाहन लगाए गए हैं। प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी, सफ़ाई इंस्पेक्टर, सफ़ाई नायक, सफ़ाई कर्मचारी, वाहन चालक को लगाया गया है। सफाई एवं निर्बाध जलापूर्ति के दायित्वों का निर्धारण कर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसमें लोग सफाई जलापूर्ति से संबधित दर्ज करवा कर शिकायत का निस्तारण करवा सकें। कंट्रोल रूम पर दर्ज कराई गई शिकायत का निस्तारण उनके द्वारा स्वयं किया जाएगा। उन्होने लोगों से अपील की है कि इस बार ईद उल अजहा का पर्व स्वच्छ वातावरण में पॉलीथीन मुक्त बक़रीद मनाएं।