फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंखार कुत्तों ने चार को काटा, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 29 Jan 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
DOG BYTE CASE
विज्ञापन
मोढ़ीजट में खूंखार कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। छात्र के बाद कुत्तों ने महिला समेत चार ग्रामीणों को अपना निशाना बनाया है। काटकर जख्मी कर दिया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हमलावर हो रहे कुत्तों की वजह से ग्रामीण बेचैन हैं और बच्चों को स्कूल-कालेज भेजने से कतराने लगे हैं। वहीं, प्रशासन ने अभी तक ग्रामीणों की सुध नहीं ली है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मोढ़ीजट निवासी राजेश के बेटे रोहित को पांच दिन पहले कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया था, जिससे लोगों में खौफ पैदा हो गया था। डरते-डरते जंगल जा रहे थे। मौका देखते ही कुत्तों ने एक-एक कर कई ग्रामीणों को काटकर जख्मी कर दिया। इसमें भगवती, जितेंद्र, आशीष व छात्र गोलू शामिल है। पांच लोगों को खूंखार कुत्ते अब तक काट चुके हैं, जिससे ग्रामीणों के चेहरों की हवाईयां उड़ीं हैं। 

घायलों ने अस्पताल में जाकर एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाए हैं। ग्रामीण ओमप्रकाश की बात पर यकीन करें तो कई बार कुत्तों के हमलों से प्रशासन को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया जा चुका है, किन्तु उनको पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। जंगलों में लोग झुंड बनाकर जाने को मजबूर हो गए हैं। बच्चों को अकेले घर से बाहर जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्कूल भी जाने से बच्चे डर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें