फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरण नीति के विरोध में दो घंटे कार्य बहिष्कार पर रहे सरकारी डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्थानांतरण नीति के विरोध में जनपद के सरकारी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ शुक्रवार की सुबह दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर रहा। विरोध प्रदर्शन किया। इच्छा बगैर स्थानांतरण करने पर बारह जुलाई से उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। कार्य बहिष्कार के चलते मरीज व तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को भी दो घंटे कार्य बहिष्कार रहेगा। जबकि रविवार की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के आह्वान पर वर्तमान में प्रचलित कर्मचारी विरोधी स्थानांतरण नीति के खिलाफ शुक्रवार की सुबह 8 बजे से 10 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। नीति के विरोध में प्रदर्शन किया। चिकित्सकों ने कहा कि सरकार स्थानांतरण नीति लाकर मनमानी कर रही है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में रोष व्याप्त है। स्वयं के अनुरोध पर स्थानांतरण के प्रार्थना पत्र देने वाले कर्मचारियों अधिकारियों का ट्रांसफर और नवनियुक्त कर्मचारी अधिकारियों का स्थानांतरण न करके अन्य का मनमाने ढंग से बड़े स्तर पर स्थानांतरण किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रोत्साहन राशि में भी भेदभाव किया जा रहा है। यदि स्वयं के अनुरोध को छोड़कर अन्य का स्थानांतरण किया गया तो 12 जुलाई को स्वास्थ्य महानिदेशालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्य बहिष्कार में पीएमएसए एसोसिएशन, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, राजकीय नर्सेस संघ, प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ संघ, यूपी प्रयोगशाला सहायक संघ, प्रोविंशियल फिजियोथेरेपिस्ट संघ, ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट संघ, टीबी कंट्रोल इंपलायज एसोसिएशन, डीआरए संघ, ईसीजी टेक्नीशियन संघ, एक्स-रे टेक्नीशियन संघ, मेल व फीमेल हेल्थ विजिटर संघ, डेंटल हाईजिनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन संघ, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, चर्तुथ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ आदि ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. चरन सिंह, डॉ. इकबाल हुसैन, डॉ. विनय भार्गव, स्टाफ नर्स शबनम यादव, ज्योति पैसल, रीना राबर्ट, बवीता पांडेय, नील चंद्रा, मोनिका विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें