फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के हाथों में मोबाइल न थमाएं : मुफ्ती

Sat, 15 Feb 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

शब-ए-बरात के मौके पर नगर के हैबतपुर बंजारा मार्ग पर मदरसा दारुल उलूम जलसे का आयोजन किया गया। इसमें मौलाना मुफ्ती मुशाहिद ने फरमाया मौजूदा दौर में बच्चे मोबाइल का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। बेटियां और बेटे यदि मोबाइल का गलत इस्तेमाल करने लगे तो उनसे मोबाइल छीन लें।
विज्ञापन

नौजवान रातों को मोबाइल देखकर जिंदगी को बर्बाद कर रहे हैं। बिन वजह अपने बच्चों को मोबाइल हरगिज न दें। हमारी लापरवाही के कारण आज हमारे बच्चे बिगड़ रहे हैं। अपने बच्चों को दीनी राह पर चलाने के लिए इंतजाम कराएं। अपने बच्चों को हराम और हलाल के बारे में समझायें। उन्होंने फरमाया कि अल्लाह के रसूल ने जो बताया है। वह आज दुनिया में हो रहा है। इस दौरान पांच तालिबे इल्म मुकम्मल तरीके से हाफिज कुरान बने। 16 तालिबे इल्म की दस्तार बंदी की गई। मदरसे के सरपरस्त बुजुर्ग आलीमेदीन मुफ्ती खुर्शीद अनवर नक्शबंदी ने मुल्क व खैर अमन की दुआ कराई। इस मौके पर मुफ्ती मुशब्बर, कारी आसिफ, कारी नदीम, हाफिज अकरम, कारी शुऐब अमरोहवी, सभासद शाहनवाज अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें