फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने किया शराब की दुकानों का निरीक्षण, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम-एसपी ने अपनी मौजूदगी में वाहनों की चेकिंग कराई। साथ ही शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। आबकारी निरीक्षकों को लगातार शराब की दुकानों की चेकिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही शराब से संबंधित लेखाजोखा अपडेट रखने को कहा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक पूनम सड़कों पर उतर आए। दोनों अफसर शहर के मोहल्ला बटवाल स्थित विदेशी मदिरा की दुकान पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्टाक रजिस्टर, माल गोदाम का निरीक्षण किया। अनुज्ञापी और सेल्समैन को निर्देशित करते हुए कहा कि नकली और अवैध शराब की बिक्री पूरी तरह से अवैध है। शिकायत मिलने पर जांच के दौरान अगर नकली शराब का मामला सामने आता है तो लाइसेंस रद्द करने के साथ एफआईआर दर्ज की जाएगी। वैध शराब की बिक्री के लिए लाइसेंस दिया गया है। उसी के अनुसार शराब की बिक्री करें। इसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब, अवैध रकम को लेकर वाहनों की चेकिंग की। हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार की अवैध शराब, रकम नहीं मिली। वाहन चालकों में चेकिंग को लेकर हड़कंप मचा रहा। चेकिंग के दौरान कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें