फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव की लपटों से झुलसे भाइयों की हालत में सुधार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अलाव तापते हुए झुलसे दो सगे भाइयों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। फोन पर डॉक्टरों से बात कर बच्चों का हाल जाना। फिलहाल मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

यह घटना शुक्रवार की शाम नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के रजाकपुर गांव में सड़क किनारे नारायण गैस एजेंसी के पास हुआ था। देहात थानाक्षेत्र के कांकर सराय गांव निवासी फूल सिंह एजेंसी पर गैस डिलीवरी करने का काम करता है। वह अपनी पत्नी रेखा और दो बेटे आदित्य, आदर्श और बेटी साक्षी के साथ एजेंसी परिसर में ही रहता है। शुक्रवार की शाम को उनके तीनों बच्चे एजेंसी से करीब बीस मीटर दूर सड़क किनारे बने गड्ढे में अलाव जलाकर ताप रहे थे। इस दौरान उनके पास थिनर की बोतल भी थी। पांच वर्षीय साक्षी वहां से उठकर घर चली गई। तभी तेरह वर्षीय आदित्य और नौ वर्षीय आदर्श ने अलाव को तेज करने के लिए उसमें थिनर डाल दिया था। थिनर के सहारे आग की लपटों ने दोनों भाइयों को अपनी चपेट में ले लिया। घबराहट के चलते दोनों भाई अलाव में ही गिर पड़े। भाइयों को आग की चपेट आता बहन साक्षी शोर मचा दिया। एकत्र हुए परिजन और आसपास के लोगों दोनों भाइयों को अलाव से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों दिल्ली रेफर कर दिया था। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों की हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें