तीर्थ और कूप पुराने स्वरूप में लौटाए जाएंगे : डीएम
डीएम ने पवांसा और संभल ब्लॉक में स्थित तीर्थ व कूप का निरीक्षण किया है
संभल। प्राचीन तीर्थ और कूप को संवारने और कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने चतुर्मुख कूप, अशोक कूप, चतुर्थ सागर, एकांती तीर्थ और शंख माधव का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने एकांती तीर्थ, चतुर्थ सागर और शंख माधव की चहारदीवारी व मार्ग की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा लेखपाल से मौके पर जाकर भूमि की नाप कर भूमि की स्थिति बताने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि अशोक कूप को पालिका द्वारा वंदन योजना के अन्तर्गत संवारा जाएगा। बताया कि जो कूप और तीर्थ ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं उनको मनरेगा एवं ग्राम निधि के माध्यम से संवारा जाएगा। डीएम ने बताया कि 68 तीर्थ और 19 कूप का उल्लेख मिलता है। दस्तावेज में यह कूप और तीर्थ दर्ज हैं लेकिन किसी कारणवश इन पर कब्जे कर लिए गए। उन्हें मुक्त कराने का काम किया जा रहा है। साथ ही संवारने के लिए भी काम हो रहा है।