फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण

Sat, 15 Nov 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा व्यवस्था की जानकारी करते हुए सवाल-जवाब भी किए और भोजन की गुणवत्ता के बारे में पूछा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर उन्होंने जांच के निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय में निर्माणाधीन कंप्यूटर लैब, डॉक्यूमेंट्री रूम और शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर लैब की लिंटर, बीम की गुणवत्ता ठीक न पाए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही पीडब्ल्यूडी व आरईडी द्वारा कराए जा रहे इस कार्य की गुणवत्ता जांचने निर्देश दिए।
विद्यालय में संचालित कक्षा छह, कक्षा सात व कक्षा आठ में जाकर सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और छात्राओं को मिठाई खिलाई। छात्राओं को किट वितरित की व जो छात्राएं खेलकूद व अच्छे अंक प्राप्त कर पास हुई है उनको पुरस्कृत किया। कक्षाओं में जाकर शिक्षा व स्कूल में मिलने वाले भोजन के बारे में जाना। उन्होंने विद्यालय के छात्रावास की खिड़कियों की मरम्मत व साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। अध्यापकों की रजिस्टर की उपस्थिति पंजिका, गार्ड्स की तैनाती का भी बारीकी से अवलोकन किया और उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए गार्ड्स की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार, बीएसए डॉ. मोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
सीसीटीवी से चेक की गार्डों की मौजूदगी
डीएम ने निरीक्षण के दौरान स्वयं सीसीटीवी चेक किए। इस दौरान उन्होंने सुबह के समय गार्डों की तैनाती की स्थिति भी देखी। कहा कि सुरक्षा के मामले में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।
-
अनुपस्थित छात्राओं के बारे में अभिभावकों से करें जानकारी
गंगा स्नान की छ़ुट्टियों के बाद कुल पंजीकृत 100 छात्राओं में 94 उपस्थित मिलीं, जबकि छह छात्राएं लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। जिस पर उन्होंने अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए।
-
गुड टच व बेड टच की जानकारी भी दें
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि स्कूल में छात्राओं को गुड टच व बेड टच के बारे में जानकारी दी जाए। जिले की वर्किंग वुमन, चाहे वह लेखपाल ,अध्यापिका, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्षा या अन्य महिला अधिकारी हों उनकी प्रत्येक शनिवार को एक विजिट अवश्य होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें