फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में सुधार के दिए निर्देश

Wed, 17 Sep 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए अधीनस्थ अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले की रैंकिंग खराब नहीं होनी चाहिए। खराब प्रगति वाले विभागों को भी उन्होंने सुधार के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने विकास विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण/प्रोबेशन, दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, कृषि विभाग, लघु सिंचाई विभाग आदि सहित अन्य विभागों की समीक्षा की। पीएम सूर्यघर योजना के तहत ठेकेदारों को दिए गए लक्ष्य को पूरा करने को कहा। उन्होंने मिशन-100 और मिशन-500 के अंतर्गत तालाबों की समीक्षा करते हुए 23 सितंबर तक कार्य शुरू करने को कहा।सीवीओ को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को गोआश्रय स्थल तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, डीडीओ सरिता द्विवेदी, पीडी डीआरडीए अंबरीश कुमार, डीपीआरओ पारुल सिसोदिया, कृषि उपनिदेशक डॉ. रामप्रवेश, सीवीओ डॉ. आभा दत्त, बीएसए डॉ. मोनिका, डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें