फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी के हॉल में सीलन देख भड़के डीएम, अधिशासी अभियंता को चेतावनी

विज्ञापन
अमरोहा के नौगांवा सादात क्षेत्र में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरा? - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
नौगांवा सादात। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने गुरुवार को वस्तापुर में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। हॉल में सीलन मिलने पर नाराजगी जताई। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता को जम कर फटकारा। उन्होंने बालू, सीमेंट और कंक्रीट के अनुपात के बारे में पूछताछ किया। इसके साथ ही सरिया के कंपनी के बारे में जानकारी लिया। सीलन समेत अन्य गड़बड़ी को दूर करने के निर्देश दिए। वरना कार्रवाई के लिए शासन को अवगत कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद की ओर से वस्तापुर में 1.38 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। अभी हॉल तैयार हुए हैं। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी गुरुवार को निरीक्षण के लिए पहुंचें। उन्होंने हॉल में सीलन देख सवाल किया। अधिशासी अभियंता को जमकर फटकार लगाई। कहा कि सीलन नई बिल्डिंग में कैसे आ गई है निर्माण की क्वालिटी बिल्कुल खराब है। रास्ता और कर्मचारी क्वार्टर का निरीक्षण किया। उन्होने बालू, सीमेंट और कंक्रीट के अनुपात के बारे में पूछताछ किया। सरिया के कंपनी के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, तहसीलदार मोनालिसा जौहरी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें