फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीएम-एसपी ने विद्यार्थियों से किया संवाद, पूछे सपनों से जुड़े सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एएसएम इंटर कॉलेज खाता में शुक्रवार को डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। विद्यार्थियों ने यूपीएससी, सिविल सर्विसेज, एनडीए, हिंदी माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर चयन, मानसिक दबाव और देश सेवा से जुड़े सवाल पूछे। अधिकारियों ने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।
विज्ञापन

कक्षा नौ की राबिया ने यूपीएससी की तैयारी की रणनीति पूछी। डीएम ने स्कूली पढ़ाई पर ध्यान देने के साथ खेल व अन्य गतिविधियों में भाग लेने और महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने की आदत विकसित करने की सलाह दी। कक्षा 12 की काजल के देश सेवा संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में ईमानदारी और निष्ठा से काम करके देश सेवा की जा सकती है। उन्होंने रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया।
वैष्णवी ने हिंदी माध्यम से यूपीएससी की तैयारी पूछी। एसपी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने भी हिंदी माध्यम से परीक्षा दी है। उन्होंने हिंदी के साथ अंग्रेजी समाचार पत्र पढ़ने और नियमित अभ्यास की सलाह दी। भूमिका ने मानसिक दबाव और लंबे समय तक फोकस बनाए रखने पर सवाल किया। डीएम ने पढ़ाई के साथ खेल, मनोरंजन और रुचिकर गतिविधियों के लिए समय निकालने की बात कही। एसपी ने यूपीएससी की प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया समझाई।
विज्ञापन

इस दौरान डीआईओएस शतानंद शर्मा, जिला सूचना अधिकारी मोहम्मद दानिश, प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।


राखी बांधकर मिला सुरक्षा का भरोसा

एएसएम खाता की छात्राओं ने डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव को रक्षासूत्र (राखी) बांधकर भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का भावपूर्ण संदेश दिया। छात्राओं ने अधिकारियों को राखी बांधकर उन्हें अपना संरक्षक मानते हुए सुरक्षा की अपेक्षा जताई। इस दौरान डीएम व एसपी ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने छात्राओं से किसी भी समस्या या परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस और प्रशासन से संपर्क करने की अपील की तथा हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें