फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video Viral: सगाई समारोह में बज रहा था डीजे... तभी नशे में युवक ने किया तमंचे पर डिस्को, पुलिस ने भेज दिया जेल

Tue, 19 Nov 2024 06:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

सगाई समारोह में डीजे पर डांस करते हुए युवक ने तमंचा लहरा दिया। इससे भगदड़ मच गई। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
अमरोहा में समारोह के दाैरान युवक ने लहराया तमंचा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सगाई समारोह में डीजे पर डांस के दौरान युवक ने तमंचा लहराया तो भगदड़ मच गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तमंचा बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रात को सगाई समारोह चल रहा था। कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। इनमें से एक युवक ने तमंचा निकालकर लहराना शुरू कर दिया और डांस करने लगा। युवक नशे में धुत बताया जा रहा था।
विज्ञापन


गनीमत रही गोली नहीं चली। युवक को तमंचा लहराता हुआ देख आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। इस बीच किसी ने युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोमवार सुबह वीडियो पुलिस का अधिकारियों के पास पहुंची तो उनके निर्देश पर डिडौली पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि तमंचा लहराने वाले युवक कृष्णपाल निवासी तेलीपुरा माफी अमरोहा देहात निकला। उसके कब्जे से तमंचा बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Trending Videos
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, दो भाइयों सहित तीन घायल

गजरौला के गांव पपसरा खादर में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट होने लगे। इस दौरान धारदार हथियार के हमले से दो भाई और उनका चाचा घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में लाया गया। इनमें से एक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

क्षेत्र के गांव पपसरा खादर निवासी जाकिर रविवार सुबह आठ बजे दो बेटों साकिब, शहंशब और चचेरे भाई साहिल के साथ गंगा पार स्थित गोशाला में काम करने जा रहे थे। उनके पास एक ट्यूब थी। जिसे गांव का ही अब्दुल अपनी बताने लगे। इस पर दोनों पक्षाें में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि अब्दुल पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर साकिब, शहंशब और उनके चाचा साहिल को घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से साहिल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि झगड़े की जानकारी मिली है।

घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने जाकिर अली की तहरीर पर गांव के ही महताब उसके दो भाइयों फसाद, नौशाद, शराफत, हसमुद्दीन, रहीस और बुलंदशहर के किशनपुर निवासी सुभाष व उसके भाई सुंदर और रविंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें