गजरौला। हिंदू युवती से विवाह के लिए पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। तीन बच्चों की मां को कम दहेज का ताना देकर आरोपी ने पहले भी तलाक दिया था। हालांकि, दोबारा पति से उसका निकाह कराया गया था। अब फिर उसने तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति व उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी का निकाह बुलंदशहर के गुलावठी निवासी मुंतहिर उर्फ बबलू के साथ हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज बताकर उसे प्रताड़ित करते थे। कम दहेज लाने का ताना देकर आरोपी ने करीब तनी साल पहले उसे तीन तलाक दे दिया था। हालांकि, हलाला के बाद दोबारा पति ने निकाल कर लिया था।
उसके बाद भी आरोपी और उसके परिजन उसे प्रताड़ित करते रहे। रिश्तेदार और परिजनों के समझाने पर बाज नहीं आए। वह तीन बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित है। उसका आरोप एक हिंदू महिला से शादी करने के चक्कर में पति ने उसे दोबारा तीन तलाक दे दिया, जिसमें उसकी मां भी सहयोग कर रही है।
एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने पति मुंतहिर उर्फ बबलू निवासी गुलावठी व सास मीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।