फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर तोड़कर बनाया बड़ा कट

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। हाईवे पर स्थित बगद नदी के बंद पड़े पुल से सटे डिवाइडर को जेसीबी मशीन से तुड़वाकर बड़ा कट बनाया है। वहां काम चलने के कारण शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला में फिर से बगद नदी के बंद पड़े पुल और उत्तराखंड परिवहन निगम की दो रोडवेज बसों में टक्कर से 30 यात्रियों के घायल होने की खबरें प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई की टीम ने कदम उठाया है। डिवाइडर को काफी आगे तक तुड़वाकर बड़ा कट बनाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान वहां बैरीकेडिंग की गई थी। साइड वाले पुल पर वन-वे ट्रैफिक लागू होने के कारण शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। पुल पर मुरादाबाद की दिशा से दिल्ली और दिल्ली से मुरादाबाद की दिशा में जाने वाले वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। हालांकि शाम को वहां बड़ा कट बन जाने के कारण जाम से कुछ हद तक राहत अवश्य मिली। अब दिल्ली की दिशा से आने वाले वाहन कांकाठेर से बगद नदी तक वन-वे आ रहे हैं। इसके बाद बगद नदी के पुल के आगे बनाए गए कट से सीधे अपनी साइड में फर्राटे भर रहे हैं।
अभी पांच-छह माह बंद रहेगा पुल
गजरौला। बगद नदी पर स्थित बंद पड़े पुल के फिलहाल पांच-छह माह तक चालू होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को यहां एनएचएआई की टीम आई तो, लेकिन डिवाइडर तुड़वाकर चली गई। पुल को सही करने की दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया। एनएचएआई के एक अधिकारी ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि इस पुल के फिलहाल पांच-छह माह तक सुचारु होने के आसार नहीं हैं। क्योंकि हाईवे पर सिक्सलेन का काम तेजी से चल रहा है। वैसे भी बगद नदी पर दोनों साइडों में नए पुल बनाए जाने हैं। वैसे भी एक सप्ताह बीतने के बावजूद अभी तक किसी वरिष्ठ अधिकारी अथवा तकनीकी विभाग की टीम ने पुल का निरीक्षण तक नहीं किया है। ऐसे में साफ है कि अभी इस पुल की मरम्मत अथवा यहां नया पुल बनने में काफी समय लगेगा। 23 जनवरी की रात को अमर उजाला द्वारा ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बाद 24 जनवरी की सुबह सवेरे बगद नदी के जर्जर पुल को यातायात के लिए बंद करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें