फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबे युवक की गोताखोरों ने तलाश शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में ग्राम दिसौरा के निकट रामगंगा पोषक नहर में डूबे युवक की तलाश के लिए ग्रामीण गोताखोरों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में युवक की तलाश शुरू कराई। नहर किनारे खड़े परिजन आशा भरी नजरों से नहर की ओर देख रहे थे।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के थाना नूरपुर के गांव राजा का ताजपुर निवासी समीर पुत्र नजर अहमद उम्र 22 साल वेल्डिंग का काम करता है।
बुधवार की दोपहर बाद वह बाइक से दिल्ली जा रहा था। ग्राम दिसौरा के निकट रामगंगा पोषक नहर के पास उसकी बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक के पंजीकरण से उसके स्वामी का पता लगाया। उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि बाइक समीर की है और वह दिल्ली जाने के लिए घर से गया था। पुलिस ने बाइक के नहर के पास लावारिस हालत में पड़ी होने की जानकारी मिलने पर परिजन नहर के पास आ गए। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने ग्रामीण गोताखोरों को बुला कर उसकी तलाश शुरू कराई। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि समीर नहर में कैसे डूबा। क्या उसने खुदकुशी की है या किसी अन्य कारण से वह नहर में डूब गया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें