फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में रहकर जिला बदर ने जीता प्रधानी का चुनाव, इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुलिस के रहमोकरम पर जिला बदर और गैंगस्टर के आरोपी ने गांव में रहकर का चुनाव लड़ा और जीतकर प्रधान भी बन गया। मामले का खुलासा हुआ तो एसपी सुनीति भी सकते में आ गईं। सच छिपाने के आरोप में एसपी ने डिडौली इंस्पेक्टर और हल्का इंचार्ज दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह प्रकरण डिडौली कोतवाली क्षेत्र के असगरीपुर गांव का है। एसपी सुनीति में बताया कि यहां रहने वाला भूरा पुत्र मतलूब गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। अपर जिलाधिकारी के आदेश पर उसे जिला बदर किया गया था। बावजूद इसके भूरा ने गांव में रहकर प्रधान पद का चुनाव लड़ा और वह जीत भी गया। इस संबंध में डिडौली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार और हल्का दारोगा पप्पू जादौन ने उच्चाधिकारियों को गुमराह किए रखा। प्रभारी निरीक्षक और हल्का इंचार्ज ने भूरा के संबंध में अफसरों को जिले से बाहर होने की सूचना दी थी। वह गांव में रहकर प्रधान पद का चुनाव लड़ा और विजयी हुआ। मतदान वाले दिन उस पर मारपीट का आरोप लगा था। वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस द्वारा भूरा पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इसके बाद 12 मई को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
एसपी के मुताबिक जिला बदर होने के बाद भी जिले में रहकर चुनाव लड़े जाने के इस मामले में डिडौली थाने के इंस्पेक्टर अजय कुमार और हल्का प्रभारी दरोगा पप्पू जादौन दोषी पाए गए हैं। लिहाजा दोनों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें