फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 6 से अधिक लहूलुहान, 23 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रधानी चुनाव को लेकर चली आ रही रंजिश दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर बवाल किया। पथराव और फायरिंग हुई। घरों में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। बवाल में छह से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालातों को संभाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की तरफ से 23 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर दो किसानों के परिवार रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच आगामी प्रधानी चुनाव को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष पूर्व प्रधान है। जबकि दूसरा पक्ष वर्तमान चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। सोमवार की रात मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई, पथराव और फायरिंग की गई। एक-दूसरों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की गई और जमकर बवाल काटा। बचाव में आई महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप है। लाठी-डंडे और चाकू से प्रहार किए गए। बवाल में रियाज अहमद की तरफ से जकी लहूलुहान हो गया। जबकि मोहम्मद रईस की तरफ से कमर आलम घायल है। दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अजय कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां बवाल कर रहे लोगों पर लाठी भांजकर खदेड़ दिया।
इंस्पेक्टर के मुताबिक पूर्व प्रधान की तहरीर पर रियाज, जकी, रजी, सनी, फैसल, अतहर, कादिर, अली, उवेद, सुहैल, आमिर, साकिब, शहनवाज, आसकार और इक्तेखाब के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर रईस अहमद, कमरे आलम, नासिर, नदीम, नईम, हसीब और मुजीब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। दोनों परिवारों के बीच आगामी प्रधानी चुनाव को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें