फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में मिला रोडवेज चालक, संविदा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शराब पीकर रोडवेज बस लेकर रूट पर निकलने वाले संविदा परिचालक दिनेश कुमार का संविदा खत्म कर दिया गया है। वह ड्यूटी के दौरान काफी नशे में था जिसको अधिकारियों ने मौके पर पकड़ा और उसका मेडिकल कराया। इस बाबत स्टेशन प्रभारी भरत सिंह ने बताया, 16 जनवरी को वाहन संख्या यूपी 21 ए एन 2658 अमरोहा से नूरपुर जा रही थी जिस पर संविदा चालक मोहित एवं संविदा परिचालक दिनेश कुमार तैनात थे। मोहल्ला किशनगढ़ बासुदेव रोड चुना भट्टी के पास अमरोहा में पहुंचने पर यात्रियों द्वारा परिचालक के नशे में होने की सूचना स्टेशन प्रभारी को दी गई। सूचना मिलने के उपरांत स्टेशन प्रभारी द्वारा अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर परिचालक को ब्रेथ एनालाइजर द्वारा चेक किया तो उसमें मसलन रिपोर्ट में अल्कोहल पाया गया। उक्त वाहन के समस्त यात्रियों को वाहन संख्या यूपी 23 टी 7474 भेजा गया तथा बस संख्या 2658 को स्टाफ सहित वापस डिपो लाया गया। स्टेशन प्रभारी की रिपोर्ट को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके जौहरी ने काफी गंभीरता से लिया। चूंकि, संविदा परिचालक दिनेश कुमार ड्यूटी के दौरान अल्कोहल का सेवन करते पाया गया था। इस आरोप में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने कार्यवाही कर उक्त परिचालक की संविदा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें