फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट-पथराव, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बच्चों में विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। बवाल में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। घायलों का मेडिकल कराया गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के छह लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मारपीट की यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बटवाल की है। यहां पर मुकर्रम और फुरकान के परिवार रहते हैं। दोनों के घरों में चार-पांच घरों का फासला है। मंगलवार को गली के बच्चे खेल रहे थे। तभी मुकर्रम और फुरकान के बच्चों में विवाद हो गया। इस दौरान कहासुनी के बाद मोहल्ले के लोगों ने मामला शांत करा दिया। लेकिन, शाम को फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घरों के ऊपर से एक-दूसरे पर पथराव किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों का मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि मामले में एक पक्ष से नावेद आलम, फुरकान, फरीद आलम दूसरे पक्ष से रहमत, मुकर्रम और अब्दुल आद के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। वहीं, दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें