फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीआईओएस ने किया 6 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, मिलीं अव्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला विद्यालय निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा-2023 के 6 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों में अनियमिता मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक के वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं स्ट्रांग रूम की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर समय से सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को उन्होंने बाल भारती इंटर कॉलेज बहलोलपुर, परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय केंद्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य सुमित कुमार उपस्थित मिले, कक्षों की खिड़कियों पर जाली नहीं लगी थी। स्ट्रांग रूम की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली, 3 कक्षों में कैमरे नहीं लगे मिले। विकलेश कुमार सरोज सहायक अध्यापक व बाह्य केंद्र व्यवस्थापक श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज धनौरा का एक दिन वेतन रोकने के निर्देश दिए। कमियों को दो दिवस में पूर्ण कराने को कहा। कार्य पूर्ण न होने पर अभियोग पंजीकृत कराते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद रहनुमा पब्लिक इंटर कॉलेज शेरपुर डबल लॉक कक्ष का पार्टिशन छत बनाने को कहा। कौशल किशोर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। किसान आदर्श इंटर कालेज खादगूजर, परीक्षा केंद्र पर स्ट्रांग रूम विभाग के निर्देशों के अनुंरूप करने, दो डबल लॉक की अलमारी रखने एवं 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों को चालू करने व जसपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। दूल्हा खान इंटर कालेज हटव्वा पट्टी, परीक्षा केंद्र पर स्ट्रांग रूम सही करने, लल्लू सिंह का एक दिन का वेतन रोकते हुए दो दिन में व्यवस्थाएं दुरूस्त करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें