फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गन्ना मूल्य घोषित करने समेत तमाम विभिन्न मांगों के लेकर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। मंगलवार को रालोद के जिलाध्यक्ष मनवीर सिंह चिकारा के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांग को लेकर धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि मिलों को चालू हुए तीन महीने हो गए है, लेकिन अभी तक भाजपा सरकार गन्ने का मूल्य निर्धारित नहीं कर पाई है। वहीं, किसानों की फसल को छुट्टा पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं। सरकार ने छुट्टा पशुओं को पकड़वाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए। उन्होंने गन्ना मूल्य घोषित करने, बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराने, किसानों को आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाने तथा ब्रज क्षेत्र में आलू निर्यात केंद्र की स्थापना करने और आलू का समुचित मूल्य निर्धारित करने की मांग की मांग का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्दी पूरा नहीं किया गया तो रालोद बड़े आंदोलन को बाध्य होगी। धरने में क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह, देवराज सिंह, अशोक कुमार, संजीव चौधरी, महेंद्र सिंह, सुमित चिकारा, मास्टर हरपाल सिंह, प्रशांत औलख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें