फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने नवागत एसपी संग किया गजरौला में पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी ने नवागत एसपी संग किया गजरौला में पैदल मार्च
विज्ञापन

थाने में अधीनस्थों संग बैठक कर अपराध नियंत्रण के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला।
डीआईजी शलभ माथुर ने नवागत एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी, समस्त सीओ के साथ गजरौला थाने में बैठक ली। महिला संबंधी अपराधों पर लगाम लगाने, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नगर में पैदल मार्च कर नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

डीआईजी और नवागत एसपी रविवार शाम गजरौला थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में ही अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ल और सभी सीओ बुला लिया। डीआईजी ने अधीनस्थों के साथ बैठक लेते हुए महिलाओं पर अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाना शासन की प्राथमिकता में सबसे पहले है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि कहीं पर जाम नहीं लगना चाहिए। अपराध नियंत्रण पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान नवागत एसपी ने निर्देश दिए कि फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें। नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया। कहा कि स्कूल, कॉलेजों के आसपास अभियान चलाकर मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके बाद डीआईजी ने नगर में पैदल मार्च किया। थाना चौराहा से बस्ती, स्टेशन रोड पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें