फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद से की मालगोदाम रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

जाट महासभा ने मालगोदाम के आसपास घूमने वाले अराजक और आवारा किस्म के लोगों के खिलाफ आवाज बुलंद की है। पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल को ज्ञापन सौंप कर माल गोदाम पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की। बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगने से इस जगह मंडराते रहने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

महासभा के लोग रविवार को मालगोदाम रोड स्थित पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के आवास पर पहुंचे और उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों का कहना था कि मालगोदाम के आसपास आवारा किस्म के लोग घूमते रहते हैं। उनमें कई आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। जिनके कारण आसपास के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग घर बेचने को मजबूर हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। साथ ही मालगोदाम पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग रखी। जिससे उनकी हरकत कैमरे में कैद हो सके। बाद में सबूत मिलने पर पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करे। सांसद ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराने व सीसीटीवी कैमरे लगवाने का भरोसा दिया। इस मौके पर तेजवीर सिंह अलूना, जाट महासभा के उपाध्यक्ष महावीर सिंह, मास्टर कृपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, सनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें