फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा बच्चों को मिला आपका साथ, मदद को बढ़े और हाथ

विज्ञापन
ोरेक्स फाउंडेशन के पदाधिकारी बच्चों को खादय सामग्री देते हुए - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बेसहारा बच्चों की मदद के लिए तमाम सामाजिक संस्थाओं ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। शुक्रवार को सामाजिक संस्था नोरेक्स फाउंडेशन ने बच्चों को खाद्य सामग्री व कपड़े उपलब्ध कराए। वहीं इनरव्हील क्लब ने भी मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गांधीनगर में रहने वाले तीन बेसहारा बच्चों के मां-बाप की मौत के बाद उनका कोई सहारा नहीं था। खाने तक के लाले थे। अमर उजाला ने बुधवार को खबर प्रकाशित होने के बाद दो छोटे बच्चों सरकारी स्कूल में दाखिला मिल गया। तो वहीं तमाम लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। शुक्रवार को नगर की सामाजिक संस्था ने बच्चों के बारे में जानकारी की। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बच्चों के घर जाकर उनको दो माह के लिए खाद्य सामग्री व कपड़े उपलब्ध कराए। फाउंडेशन के अध्यक्ष व निर्यातक वैभव अग्रवाल ने सामाजिक मुहिम की प्रशंसा करते हुए बच्चों की पढ़ाई में भी हर सहायता का आश्वासन दिया है। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष दीपा जैन ने भी बच्चों की मदद का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि करवाचौथ के बाद उनकी टीम बच्चों के पास जाकर उनकी सहायता करेगी।
जल्द बनेगा बच्चों का आधार कार्ड
बाल कल्याण समिति ने भी बच्चों का पूरा विवरण तलब किया है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने बच्चों की पूरी जानकारी एकत्र की। उन्होंने बताया कि बच्चों के आधार कार्ड बनने पर उनको सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग के पवन कुमार ने बताया कि रोहन का भी कक्षा आठ में दाखिला करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही उसका दाखिला किया जाएगा। ताकि वह पढ़ कर अपना व छोटे भाई बहनों का पेट पाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें