फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डेंगू का प्रकोप बरकरार, चार डेंगू मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मौसम में बदलाव के बावजूद जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। इस साल पिछले साल के मुकाबले डेंगू के चार गुना अधिक मरीज मिले हैं। अब तक मरीजों की संख्या 31 पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को चार और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल की लैब में बुखार के मरीजों की जांच कर बीमारी के अनुसार दवाएं दी जा रही हैं। पिछले साल जिले में डेंगू के सात मरीज मिले थे, जबकि इस बार संख्या 31 हो गई है। जिन स्थानों पर डेंगू के मरीज मिलेंगे, उन्हें हाईरिस्क श्रेणी में शामिल किया जाएगा। फिलहाल जिले में 50 स्थान पहले से ही इस श्रेणी में हैं।
बृहस्पतिवार को डेंगू के 29 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। इनमें 20 और 28 साल के दो युवक डेंगू आशंकित मिले। इसके अलावा 40 साल की महिला और 16 साल के युवक में पहले ही डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। मलेरिया की 53 लोगों की जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। टाइफाइड के 40 लोगों की जांच में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, चिकनगुनिया की नौ लोगों की जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि बुखार के मरीजों की जांच कराई जाती है। अस्पताल में अलग से डेंगू वार्ड भी बनाया गया है, ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें