फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जर्जर तारों को बदलवाने की मांग पर प्रदर्शन

Fri, 12 Sep 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग पर काफूरपुर बिजलीघर पर भारतीय किसान यूनियन शंकर के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने बिजली अफसरों पर किसानों के शोषण करने का आरोप लगाया। अधिशासी अभियंता के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर आए दिन लाइनों में हो रहे फाल्ट को रोकने के लिए जर्जर तारों को बदलने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को काफूरपुर बिजलीघर पर नेमपाल सिंह की अध्यक्षता में भाकियू शंकर के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। जिला संरक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि जर्जर तारों की वजह से विद्युत आपूर्ति कई-कई घंटों के लिए बाधित हो जाती है। जिला उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। जिन किसानों के मकान गांव से हैं, उन पर घरेलू विद्युत लाइन नहीं है। उन सभी को घरेलू विद्युत लाइन देकर आपूर्ति जोड़ी जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन का जन जागरण कार्यक्रम जारी रहेगा। इस दौरान मास्टर रणवीर सिंह, मुकेश पाल, बबीता रानी, अशोक चौधरी, मंजू शर्मा, जरीना बेगम, सुखबीर, मोनू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें