फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास के तहत मकान बनाने के लिए प्रदर्शन 0

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पीएम आवास शहरी के तहत मकान बनाने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। कहा कि कच्चे मकान हैं। बारिश के चलते दिक्कत होती है। नगर पालिका में फॉर्म भी जमा किए हैं। आवास के लिए कार्यालयों का चक्कर कई बार काट चुके हैं, लेकिन मदद नहीं मिल सकी है। डीएम को संबोधित पत्रक डिप्टी कलेक्टर संजय बंसल को सौंपा।
विज्ञापन

शहर के कुरैशी मोहल्ले की रहने वाले तहसीन, आरिफ, फहीम, आरिफ, सादिक, आदिल, निसार, शीबा, मुन्नी, फातिमा, गुलशन, रुश्दा, सहाना, शबनम आदि गुरुवार को कलक्ट्रेट में आए। उन्होंने कहा कि हम लोग कच्चे मकान में रहते हैं। पक्की दीवार और छत तक नहीं है। बारिश के चलते छत टपकता है। पीएम आवास के लाभ के लिए नगर पालिका में फॉर्म जमा किए हैं। उसके बाद कुछ लोग जांच के लिए आए थे। उन्होंने आवास के लिए पात्रता सूची में नाम दर्ज कराने का भरोसा दिया। इसके बाद हम लोग जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) और नगर पालिका में चक्कर काट चुके हैं लेकिन आवास के लिए मदद नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें