फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेंदुए को मारने के मामले में किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

Mon, 16 Jun 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन शंकर के बैनर तले कुतुबपुर हमीदपुर के पंचायत भवन पर ग्रामीणाें ने प्रदर्शन कर तेंदुए के मारे जाने के मामले में दर्ज मुकदमे को खत्म करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भाकियू शंकर के जन जागरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि सात जून को कुतुबपुर हमीदपुर गांव में खेत पर काम कर रहे किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। हमले में छह लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद भी वन विभाग ने उल्टे किसानों पर मुकदमे लगाकर जेल भेज दिया। वन विभाग को जिम्मेदार ठहरने के बजाय उल्टे किसानों पर ही कार्रवाई की है। इस तरह किसान अपने खेती कैसे कर पाएगा। पिछले दो वर्ष से लगातार तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिला संरक्षक चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि चीनी मिल अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान लगभग एक अरब रुपया दबाए बैठी हैं। जल्द ही किसानों को बकाया पैसे का भुगतान कराया जाए। किसानों के केसीसी नवीनीकरण करने के नाम पर वसूले जा रहे चार्ज को रोका जाए।
विज्ञापन

दिवाकर सिंह ने कहा कि सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान बृजेश सैनी, पूर्व प्रधान हुकम सिंह, राम सिंह, राजकुमार, भगवानदास, बाबूराम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें