मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन लोकहित अराजनैतिक की ब्लॉक परिसर में हुई बैठक में चीनी मिल शुरू होने से पहले गन्ने का रेट 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की गई। राष्ट्रीय सलाहकार कैलाश त्यागी ने कहा कि खेती की लागत बढ़ रही है, इसलिए गन्ने का उचित मूल्य तय किया जाए।
बैठक में खादर क्षेत्र में बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा देने, बिजली विभाग द्वारा बढ़ाया गया लोड वापस लेने और छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग की गई। साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत भूमि का बाजार दर से चार गुना मुआवजा और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग उठाई गई। इस दौरान अशोक वर्मा, पंकज सैनी, मोहम्मद आसिफ, वसीम अली, वकील अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद