हसनपुर। रहरा क्षेत्र के दवा विक्रेता रियाजुद्दीन अल्वी ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर मिला जेवर और नकदी से भरा बैग उसके मालिक को लौटा दिया। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, तीन हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज थे।
गांव शंकरगढ़ी निवासी कलीम अहमद रविवार शाम पत्नी-बच्चों के साथ बाइक से ढबारसी जा रहे थे। सुल्तानपुर भीमा के पास जलभराव के दौरान उनकी सात वर्षीय बेटी के हाथ से बैग पानी में गिर गया। पीछे से कार से आ रहे सिरसा कला निवासी रियाजुद्दीन ने बैग देख लिया। श्रम कार्ड से कलीम का नंबर निकालकर उन्हें सूचना दी। सोमवार सुबह कलीम की पत्नी ने रहरा पहुंचकर बैग और सामान सुरक्षित प्राप्त कर लिया। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है। संवाद