अमरोहा। सोमवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा अमरोहा के पदाधिकारियों ने सीएमओ के साथ हुई घटना की निंदा की। जल्द ही आरोपियों को जेल भेजने की मांग की।
जिला संयुक्त चिकित्सालय के सभागार कक्ष में संघ की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष डॉ. चरन सिंह ने कहा कि 3 मई को सीएमओ डॉ. एसपी सिंह के साथ डयूटी करते समय अवैध अल्ट्रासाउंड संचालक धर्मेंद्र सिंह व पिंटू भाटी ने हसनपुर में अभद्र एवं अमर्यादित व्यवहार किया गया। यह निंदनीय है। यह मामला किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी के सरकारी कार्य अवधि में किया जाना बहुत ही गंभीर श्रेणी में आता है। कहा कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए। इस दौरान सचिव डॉ. कामेंद्र सिंह, डॉ. वसीम अहमद, डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. सुखदेव सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. विजयपाल आदि मौजूद रहे।
-