फत्तेपुर स्थित किसान भवन में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक आयोजित की गई। इसमें तेंदुए की हत्या में जेल भेजे गए कुतुबपुर हमीदपुर के किसानों बिना शर्त रिहा करने का मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह ने कहा कि तेंदुए के हमले में किसी की जान चली जाती है। तब कोई अपराध नहीं बनता है। आत्मरक्षा में किसानों द्वारा किए गए उपायों से तेंदुए की जान चली गई। प्रशासन ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। बैठक में चेतावनी दी गई कि तीनों किसानों को बगैर शर्त नहीं किया गया तो भाकियू कार्यकर्ताओं को उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में प्रशासन से मांग की गई कि तेंदुओं को पकड़ने के लिए गांवों में पिंजरे लगाए जाएं।
बैठक में हरिद्वार में 16 से 18 जून तक होने वाले चिंतन शिविर में अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, सौवीर सिंह, मुन्नू गुर्जर, राजेंद्र सिंह, सुभाष चीमा, गुरमीत सिंह, भगवान सिंह, फुलवास मौजूद रहे।