उन्होंने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनके गांव में वेव शुगर धनौरा का क्रय केंद्र संचालित है, लेकिन चीनी मिल द्वारा समय पर पर्ची उपलब्ध न कराने के कारण उनके खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं, जिससे दूसरी फसलों की बोआई प्रभावित हो रही है।
इसके साथ ही शुगर मिल किसानों का समय पर गन्ना भुगतान भी नहीं कर पा रहा है।
पिछले पांच से उनके गांव के किसान क्रय बदले जाने की मांग कर रहे है। किसानों ने बिजनौर के चांगीपुर स्थित शुगर मिल से उनके गन्ना क्रय केंद्र को संबद्ध करने की मांग की है। किसानों की मांग को देखते हुए डीएम निधि गुप्ता वत्स ने डीसीओ को परीक्षण कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। संवाद