हसनपुर। आंबेडकर विकास मंच के प्रतिनिधि मंडल ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व ) को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी हसनपुर को सौंपा। जिसमें पदाधिकारियों द्वारा जनपद अमरोहा का नाम पूर्व की भांति ज्योतिबा फुले नगर करने की मांग की गई।
बुधवार को प्रतिनिधिमंडल का आंबेडकर विकास मंच के अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें महेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि जनपद में पिछड़े वर्ग के लोग सर्वाधिक आबादी में निवास करते हैं। महात्मा ज्योतिबा फुले महान समाज सुधारक रहे हैं। पिछड़े वर्ग के लोगों में उनके प्रति गहरी आस्था है। जनपद का नाम परिवर्तित कर ज्योतिबा फुले करने से महात्मा ज्योतिबा फुले के मान सम्मान के साथ-साथ अन्य समाजों में जन्मे महापुरुषों के स्वाभिमान को भी बढ़ावा मिलेगा। इसलिए पूर्व की भांति जनपद का नाम बदलकर ज्योतिबा फुले नगर किया जाए। यहां मंच के संस्थापक सदस्य महीपाल सिंह, महासचिव रामवीर सिंह, सुशील भगत जी, विनोद कुमार गौतम, नवाब सैफी, संजीव कुमार, कपिल कुमार, संजीव कुमार जाटव, करणवीर सिंह, उमेश कुमार मुखिया, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।