फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पंचायतों के वार्डों का परिसीमन पूरा, अंतिम सूची जारी

Mon, 11 Aug 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। त्रिस्तरीय चुनावों की तैयारियों के बीच पंचायतों के वार्डों के परिसीमन का काम पूरा हो गया। रविवार को पंचायत राज विभाग की ओर से वार्डों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। मामूली फेरबदल के बाद जारी हुई सूची विकास भवन व क्षेत्र पंचायत के नोटिस वार्डों पर चस्पा कर दी गई है। सूची के तहत जिला पंचायत में एक, क्षेत्र पंचायत में 30 तो ग्राम पंचायतों के 256 वार्ड कम हो गए हैं। 21 पंचायतों के अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के कारण वार्डों में यह बदलाव हुआ है।
विज्ञापन

अगले साल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। इसके लिए वार्डों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 18 जुलाई से 22 जुलाई तक जनसंख्या अवधारण सुनिश्चित किया गया था। इसके बाद 23 से 28 जुलाई तक ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के प्रस्तावित सूची की तैयारी और उसका प्रकाशन किया गया। इसके तहत ग्राम पंचायतों के कुल वार्ड 6748, क्षेत्र पंचायत के 653 व जिला पंचायत के 26 वार्डों की अनंतिम सूची जारी की गई थी।
इन पर दो अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई थी। वार्डों के निर्धारण में कुल 64 आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। तीन से पांच अगस्त तक आपत्तियों का निस्तारण किया गया। जिला पंचायत के एक वार्ड में शामिल सुनपुरा गांव में दो वार्ड और कासमपुर मेव को तीन नंबर वार्ड में शामिल किया गया है। इस मामूली फेरबदल के बाद विभाग ने वार्डों के परिसीमन की सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है।
विज्ञापन

-
यह है वार्डों की स्थिति

ब्लॉक - ग्राम पंचायतों के वार्ड - क्षेत्र पंचायतों के वार्ड

जोया - 1371 - 144
अमरोहा - 1152 - 107

गजरौला - 1010 - 94
धनौरा - 1063 - 100
हसनपुर - 1095 - 96

गंगेश्वरी - 1057 - 112

-
जिला पंचायत के वार्ड - 26



-

पंचायतों के आंशिक परिसीमन के तहत वार्डों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिस पर अब दो अगस्त तक आपत्तियां ली गई थी। छह अगस्त तक आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। - पारुल सिसोदिया, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें