मिनी स्टेडियम में खेले जा रहे टूर्नामेंट के आठवें मैच में दिल्ली ने सहारनपुर को 97 रनों से हराकर मैच अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ।
गुरुवार को मिनी स्टेडियम में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के तत्वावधान मे आयोजित मास्टर भूरे खान एवं आरिफ फारूक मेमोरियल आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आठवां मैच सांई क्रिकेट क्लब सहारनपुर और सहगल क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच खेला गया। टॉस सहगल क्रिकेट क्लब दिल्ली ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 30 ओवर्स में 6 विकेट पर 221 रन बनाए। सहगल क्लब की ओर से अनमोल ने 47, सुरेंद्र ने 51 रन बनाए। सलमान ने 2, कैफ ने 2 विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए साईं क्लब 24.4 ओवर में 124 रन पर ऑलआउट हो गई। सहारनपुर की ओर से शामिक ने 59, माज ने 28 रन बनाए। मनीष ने 3, अनमोल ने 2 विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के लिए अनमोल को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका जमाल पाशा, सतेंद्र सिंह ने निभाई। जबकि कमेंट्री शमशाद अली और स्कॉरिंग खिजर व सतीश ने की। इस दौरान हाजी नासिर फारूक, रिजवान पाशा, इमरान पाशा, परवेज पाशा, चमन सिंह, आसिफ खान, मनोज गिल, इमदाद अली खान, इसरार एडवोकेट, मुराद आरिफ, अजीम अहमद एडवोकेट, शहजाद, शानदार हुसैन आदि मौजूद रहे।