फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक हत्याकांड : तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, सीडीआर खोलेगी राज

Thu, 26 Jun 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। दीपक हत्याकांड में पुलिस के हाथ तीन दिन बाद भी खाली हैं। उसके मोबाइल, बाइक व कपड़ों के बैग की भी तलाश की जा रही है। मोबाइल की सीडीआर हत्या का राज खोल सकती है। पुलिस जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां के पास गन्ने के खेत में सोमवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला था, जिसकी सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। शव पर सिर्फ अंडरवियर पहने था। मंगलवार को उसकी शिनाख्त नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव गालिबबाड़ा निवासी दीपक के रूप में हुई थी। पिता सतेंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
हालांकि तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस मृतक का मोबाइल, बाइक व कपड़ों का बैग नहीं कर सकी है। पिता ने बताया था कि दीपक सोमवार तड़के चार बजे बाइक लेकर घर से निकला था। वह देहरादून में नौकरी करने जाने की बात कह कर गया था। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस जुटी है। घटना का राजफाश करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हत्या के खुलासे के लिए टीमें काम कर रही हैं। मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। - शक्ति सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें