फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत, ब्लाक कर्मी समेत 17 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की सोमवार को मौत हो गई। जबकि व्यापारी और ब्लाक कर्मचारी समेत 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब 461 एक्टिव केस हो गए हैं। जबकि 102 लोगों ने कोरोना को हराया।
विज्ञापन

सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि सोमवार को 518 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। इसमें 9 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि ट्रूनेट और एंटीजन से 421 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 8 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में अमरोहा नगर का एक व्यापारी, एक ब्लाक कर्मी और एक मासूम शामिल हैं। वहीं कोरोना संक्रमित धनौरा निवासी 45 और 60 वर्षीय महिलाओं की टीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक अब तक 16414 लोग संक्रमित मिले थे। जिले में अब सक्रिय मामले 461 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें