फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम कारोबारियों की पिटाई प्रकरण में दरोगा और दो सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आम आरोबारियों की पिटाई के प्रकरण में एसपी सुनीति ने मुरादाबादी गेट चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के बाद की गई।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने बताया कि गोवंशीय पशु का वध करने के आरोप में चौकी इंचार्ज मुरादाबादी गेट और हमराही सिपाहियों द्वारा पीड़ित को चौकी पर लाकर उसके साथ पूछताछ और मारपीट किए जाने का आरोप लगा था। जिसके संबंध में पीड़ित ने रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी विजय कुमार को जांच कर रिपोर्ट तलब की। सोमवार को सीओ की रिपोर्ट मिलने के बाद मुरादाबादी गेट चौकी इंचार्ज संदीप बालियान, सिपाही सतेंद्र कुमार और मनीष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें