फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष होरी सिंह का निधन

विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष होरी सिंह का फाइल फोटो - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. होरी सिंह का मंगलवार की शाम हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वह लगभग 66 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी मिलते ही बसपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके समर्थक उनके निवास पर पहुंच गए।
विज्ञापन

नगर के मोल्ला सुभाष नगर में रहने वाले डा. होरी सिंह बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष थे। उन्होंने राजनीति की शुरूआत कांग्रेस पार्टी के साथ की थी। वह युवा कांग्रेस के पदाधिकारी थे। बाद में कुछ समय के लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। लेकिन बाद में वह बसपा सुप्रीमो की नीति से प्रभावित होकर बसपा में शामिल हो गए। उनको कुशल संगठनकर्ता माना जाता था। उनकी वफादारी के मद्देनजर पार्टी ने मुरादाबाद व बरेली मंडल का कोआर्डिनेटर बनाया था। फिलहाल वह बसपा के जिलाध्यक्ष पद पर थे। उनके निधन की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ता उनके निवास पर एकत्र हो गए। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग, पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी, सपा नेता आलोक भारती, बसपा नेता आमोद चौधरी, अंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें