फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी कर्मी पर जानलेवा हमला, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। शादी समारोह में शामिल होने घर आए पीएसी के कांस्टेबल पर सगे चचेरे भाई ने जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से ताबड़तोड़ वार किए जिससे पीएसी कर्मी लहूलुहान हो गया। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के हिसामपुर गांव का है।
विज्ञापन

नौबहार सिंह का परिवार नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के हिसामपुर गांव में रहता है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। एक बेटा विचिन कुमार पीएसी की 27वीं बटालियन में कांस्टेबल है। वर्तमान में उसकी तैनाती सीतापुर जनपद में है। गांव में परिवार के एक युवक की शादी थी। विचिन कुमार पंद्रह दिन की छुट्टी लेकर 11 अप्रैल की शाम घर आया था। आरोप है कि उसके चचेरे भाई सेंकी ने चाकू से विचिन पर हमला कर दिया। पेट और बाजू पर ताबड़तोड़ वार किए जिससे विचिन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। परिजनों ने विचिन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में विचिन की हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीएसी कर्मी के भाई सचिन कुमार की तहरीर पर उसके चचेरे भाई सेंकी के खिलाफ गाली-गलौज और जानलेवा हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। घटना वाले दिन सेंकी शराब के नशे में था। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और उसने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें