फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा में हाईवे किनारे फंदे पर लटका मिला बदायूं के ट्रक चालक का शव

Mon, 10 Feb 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। नेशनल हाईवे पर डीएनएस कॉलेज के सामने रविवार की सुबह ट्रक की बॉडी में बंधी रस्सी के सहारे बदायूं के ट्रक चालक ओमपाल सिंह (40) का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी ओमपाल के परिवार में पत्नी सोना देवी के अलावा दो बेटे और तीन बेटियां हैं। वह ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार की सुबह मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर डीएनएस कॉलेज के सामने एक ट्रक खड़ा था। ट्रक की बॉडी में बंधी रस्सी सहारे युवक का शव लटका हुआ था। जिसे देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डिडौली इंस्पेक्टर हरिश्वर्धन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। छानबीन के दौरान मृतक की पहचान ओमपाल सिंह के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में ओमपाल सिंह के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक ओमपाल सिंह रविवार की रात सितारगंज से ट्रक लेकर हरियाणा के लिए निकले थे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें