तेज रफ्तार डीसीएम बेकाबू होकर शहर के व्यस्तम बिजनौर मार्ग पर नाले में पलट गई। डीसीएम की चपेट में आने से कई राहगीर बाल-बाल बचे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। क्योंकि जहां हादसा हुआ वहां ट्रांसफार्मर था।
बुधवार को नगर कोतवाली क्षेत्र में बिजनौर मार्ग पर जोया की तरफ से डीसीएम आ रही है। चालक सामने से आ रहे एक वाहन से बचने के फेर में स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया। लिहाजा तेज रफ्तार डीसीएम बेकाबू होकर नाले में पलट गई। इस बीच चालक ने खिड़की से छलांग लगाकर खुद को बचाया। दो-तीन राहगीर डीसीएम की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, क्योंकि जिस तरफ डीसीएम पलटी। वहीं ट्रांसफार्मर भी रखा हुआ था।